सुरंगानी छिंज मेले में शानदार कानून-व्यवस्था के लिए SHO जगवीर सिंह की हो रही सराहना
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी/चंबा: मेले के दौरान भारी भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए SHO जगवीर सिंह और उनकी पुलिस टीम की जमकर सराहना हो रही है।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते लोगों को सुरक्षित माहौल मिला।
सोशल मीडिया पर pahadi News द्वारा भी SHO जगवीर सिंह की कार्यशैली की तारीफ करते हुए पोस्ट साझा की गई है। पोस्ट में पुलिस की मुस्तैदी, बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने की सराहना की गई है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली पुलिस टीम को लोगों की ओर से मिल रही यह प्रशंसा उनकी मेहनत और जिम्मेदारी को दर्शाती है।
📍 पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
#PahadiNews #SuneelPahadi #SHOJagveerSingh #Dalhousie #Chamba #Police #Mela #LawAndOrder
#viralreelschallenge #viralpost #viralreels #viral Pahadi News Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026