"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" 14 अगस्त को मनाया जाएगा
---
आगामी 14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" 14 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिवस को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा। जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च और मौन जुलूस आयोजित किए जाएंगे, तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों और अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित होना है।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
#khandwa