Public App Logo
"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत संदलपुर में कृषि विभाग की तिरंगा रैली संपन्न --- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में खालवा विकासखंड के ग्राम संदलपुर में कृषि विभाग ने परंपरागत खेती करने वाले कृषको के साथ तिरंगा रैली आयोजित की। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी, सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खालवा श्री गोरेलाल वास्कले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh #HarGharTiranga #khandwa - Khandwa News