कानपुर नगर निगम में टेंडरों का बड़ा संकट, 19 कामों के लिए नहीं मिली एक भी फर्म
कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों और जांच के बाद विकास कार्यों की रफ्तार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। करीब 1.60 करोड़ रुपये के 19 हॉट मिक्स कार्यों के लिए एक भी फर्म ने टेंडर नहीं डाला, जिससे शहर में सड़क निर्माण और मरम्मत के काम प्रभावित हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम से जुड़े कई विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी अधूरी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 125 करोड़ रुपये के 298 कार्यों के टेंडर निरस्त किए जा चुके हैं। अब इन कार्यों के लिए दोबारा निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
ठेकेदारों के टेंडर प्रक्रिया से दूरी बनाने के चलते नगर निगम के सामने विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में शहर की सड़क, नाली, खड़ंजा और अन्य विकास परियोजनाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagarNigam #NagarNigam #TenderCrisis #DevelopmentWork #KanpurCity #UPNews #UttarPradesh #GroundZeroNews #BreakingNews