ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय डीएम की गाड़ी और स्काउट वाहन आपस में टकराए,बड़ा हादसा टला
लखीसराय: NH 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के समीप बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे लखीसराय के ज़िलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के काफ़िले का बड़ा हादसा टल गया।
कजरा में आयोजित एक कार्यक्रम से वापस लखीसराय लौटने के दौरान सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के चक्कर में आगे चल जिलाधिकारी के वाहन चालक को अचानक ब्रेक लगाने पर इसके चलते पीछे आ रही स्काउट वाहन टकरा गई। मौके पर सूर्यगढ़ा थाना पुलिस पहुंची।
टक्कर के कारण स्काउट वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि डीएम की गाड़ी में पीछे मामूली खरोंच आई है। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के ग चोटिल होने की सूचना नहीं है।
#लखीसराय