कोरिया की महिलाओं ने ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय संसाधनों को हुनर से जोड़ते हुए रक्षाबंधन के लिए आकर्षक राखियां तैयार की हैं। बैकुंठपुर की प्रगति महिला समूह और आमगांव की बजरंग महिला समूह की दीदियां धान, चावल, स्टोन और रेजीन जैसी स्थानीय सामग्रियों से राखियां बना रही हैं। 20 अगस्त से ये राखियां स्थानीय बाजार में उपलब्ध होंगी। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार, आयवृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने का सुंदर प्रयास है।
#Bihan #lakhpatididi #Chhattisgarh #Rakhi