राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान योजना के तहत महिलाओं को बैंक सखी प्रशिक्षण
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के सभी ग्राम पंचायतों में बैंक सखी तैयार कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान योजना के अंतर्गत ओरछा विकासखंड की महिलाओं के लिए बैंक सखी प्रशिक्षण आयोजित की गई, जिसमें ओरछा विकासखंड के दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं तथा डिजिटल वित्तीय लेन-देन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण ले रही बैंक सखियों का कहना है कि वे बैंक से संबंधित जानकारी लेकर गांव के लोगों को इसके बारे में बतायेंगे।
#Bihan #NRLM #Narayanpur #Abhujhmaad #Maad
Narayanpur, Chhattisgarh | Jul 18, 2026