कलेक्टर ने कहा-स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पहुंचे डॉक्टर-स्टाफ , संस्थागत प्रसव बढ़ाने और ओपीडी समय में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर एवं स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और ओपीडी के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी तथा उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
@healthcggov
#CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #KoreaDistrict
11 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 20, 2026