
*डॉ. निर्मल सिंह को दूसरी बार मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, आदरणीय बहन मायावती जी का जताया आभार*
अंबाला । बहुजन समाज पार्टी ने डॉ. निर्मल सिंह को दूसरी बार हरियाणा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस विश्वास के लिए उन्होंने बीएसपी प्रमुख एवं चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं आदरणीय बहन मायावती जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी आदरणीय श्री सी.पी. सिंह जी, केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा ने हरियाणा प्रदेश के जोन नंबर-1 की समीक्षा बैठक पंचायत भवन अंबाला सिटी में दी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य प्रभारी आदरणीय डॉ. मेघराज जी भी उपस्थित रहे।
डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी के मिशन और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने श्री रामजी गौतम जी, सांसद राज्यसभा, श्री सी.पी. सिंह जी, डॉ. मेघराज जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण जमालपुर जी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मीटिंग के तत्पश्चात रसड़ा विधानसभा बलिया उत्तर प्रदेश के बसपा विधायक श्री उमा शंकर जी हाल ही में हुए परिनिर्वाण पर श्रद्धांजलि अर्पित की