Public App Logo
प्रेस नोट:*नगर पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम की 2 घंटे ताला बंदी कर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया* *नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ाई गई 19 अगस्त को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर करेंगे प्रदर्शन* *यमुनानगर 18 अगस्त।हरियाणा सरकार द्वारा पालिका परिषदों, नगर निगमों एवं फायर विभाग के कर्मचारियों से किए गए समझौतों एवं वायदों को लागू न करने के विरोध में नगरपालिका व फायर कर्मचारियों लगातार 13वें दिन की हड़ताल शुरू कर आज नगर निगम का गेट 2 घंटे 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद कर विश्वासघात दिवस मनाया इसके उपरांत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व निकाय मंत्री विपुल गोयल की शहर में शव यात्रा निकालकर प्यारा चौक पर पुतला दहन किया। इस दौरान नगर निगम एवं फायर विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। आज की 13वें दिन की हड़ताल व विश्वासघात दिवस की अध्यक्षता सयुक्त रूप से नगर पालिका शाखा प्रधान पपला में फायर जिला प्रधान विजेंद्र ने की।संचालन नगरपालिका शाखा सचिव सुभाष व फायर जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।* *नगरपालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन समझौते के बावजूद मांगों को लागू करने के लिए आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए।इससे पालिका एवं फायर कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। सरकार ने 13 मई को फायर व नगर पालिका कर्मचारियों को पक्का करने, सीवरमैन व सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों के परिवार को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने,फायर व सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी जिसको सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है नगर पालिका व फायर की राज्य कमेटी ने बैठक कर हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है जब तक फायर व नगर पालिका कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा* *उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कर्मचारियों से किए गए वायदों को लागू नहीं कर रही है, वहीं दूसरी ओर रेशनलाइजेशन के नाम पर ग्रुप-डी, ग्रुप-सी एवं ग्रुप-बी के 1499 पद समाप्त करने तथा 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने का निर्णय लिया गया है। संघ इस निर्णय का भी कड़ा विरोध करता है।* *कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निकायों की सीमाएं, आबादी और कार्यक्षेत्र लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में कर्मचारियों के पद समाप्त करने के बजाय सफाई, सीवर, फायर, ड्राइवर, ग्रुप-डी,ग्रुप-सी एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के नए पद सृजित कर पक्की भर्ती की जानी चाहिए।* *कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों से किए गए समझौतों को जल्द लागू नहीं किया गया,तो 19 से 25 अगस्त तक विधायकों व मंत्रियो के आवास एवं कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए 19 अगस्त को नगर पालिका व फायर कर्मचारी यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।मांगों का ज्ञापन सौंप कर मांग करेगे की आने वाले विधानसभा सत्र में नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की 13 मई को मानी गई मांगो का समर्थन कर लागू करवाया जाए। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा शहरों के मुख्य बाजारों में भी जनता से आंदोलन में सहयोग की अपील की जाएगी।* *कर्मचारी जनता के बीच सरकार से सवाल करेंगे कि सफाई व फायर कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण एवं दुर्व्यवहारपूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू कर कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए मौके पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान जोत सिंह,सचिव सोमनाथ,ब्लॉक सचिव जरनैल चिनालिया, मैकेनिकल 41 किशोर कुमार, राजवीर, सीटू सयोंजक सरबत्ती, विनोद त्यागी, सतपाल सैनी, गुरिंदर, मीनाक्षी, नगर पालिका से प्रवेश परोचा, संजय, संजीत, रमन,राजकुमार सिसौली फायर से ललित कुमार, तेजिंदर सिंह,हरमिंदर सिंह, विक्की वालिया, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।* - Jagadhri News