Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

खनिज विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते दो डम्पर जप्त कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि अधिकारी श्री जुवानसिंह भिड़े एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा सोमवार को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो डम्पर जप्त किए गए। कार्रवाई के दौरान ग्राम तलावली से डम्पर क्रमांक MP45ZL0627 तथा ग्राम चुई, तहसील राणापुर से बिना नम्बर का एक डम्पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जप्त कर कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), झाबुआ परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। जप्त दोनों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने की कार्रवाई कर प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

MORE NEWS

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सांदीपनि विद्यालय रजला में 85 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं

मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज सांदीपनि विद्यालय रजला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रथम चरण के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 6 के 35 तथा कक्षा 9 के 50 विद्यार्थियों सहित कुल 85 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करना है। साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों को विद्यालय तक नियमित रूप से पहुँचने में सहायता करेगी तथा बालक-बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी पालन आवश्यक है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सांदीपनि विद्यालय रजला में 85 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों का किया सम्मान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज सांदीपनि विद्यालय रजला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रथम चरण के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 6 के 35 तथा कक्षा 9 के 50 विद्यार्थियों सहित कुल 85 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करना है। साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों को विद्यालय तक नियमित रूप से पहुँचने में सहायता करेगी तथा बालक-बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी पालन आवश्यक है। मंत्री सुश्री भूरिया ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

हर घर जल घोषित ग्राम हट्टीपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विकासखंड राणापुर के हर घर जल घोषित ग्राम हट्टीपुरा में सोमवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कमला सीतू सिंगाड़ ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री आदित्य तमारकर (जल संसाधन विभाग, झाबुआ) की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह, युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं सुरक्षित जल उपयोग के प्रति सभी उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल स्रोतों की सुरक्षा, जिम्मेदारीपूर्वक जल उपयोग तथा जल प्रबंधन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आकर्षक रंगोली के माध्यम से "नल से जल" की अवधारणा को प्रदर्शित किया गया। सरपंच एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ग्राम को "हर घर जल प्रमाणित ग्राम" के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों, स्वयं सहायता समूह, पंप ऑपरेटर एवं योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

नोडल अधिकारी श्री आदित्य तमारकर ने ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व एवं जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। वहीं सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने हर घर जल योजना के संचालन एवं संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को योजना के प्रभावी संचालन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, ब्लॉक समन्वयक सुश्री अर्चना डावर एवं सुश्री अंकिता पाठक, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूह का अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

हर घर जल घोषित ग्राम हट्टीपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विकासखंड राणापुर के हर घर जल घोषित ग्राम हट्टीपुरा में सोमवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कमला सीतू सिंगाड़ ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री आदित्य तमारकर (जल संसाधन विभाग, झाबुआ) की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह, युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं सुरक्षित जल उपयोग के प्रति सभी उपस्थितजनों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल स्रोतों की सुरक्षा, जिम्मेदारीपूर्वक जल उपयोग तथा जल प्रबंधन का संकल्प लिया। इस अवसर पर आकर्षक रंगोली के माध्यम से "नल से जल" की अवधारणा को प्रदर्शित किया गया। सरपंच एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ग्राम को "हर घर जल प्रमाणित ग्राम" के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों, स्वयं सहायता समूह, पंप ऑपरेटर एवं योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी श्री आदित्य तमारकर ने ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व एवं जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। वहीं सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने हर घर जल योजना के संचालन एवं संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को योजना के प्रभावी संचालन में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, ब्लॉक समन्वयक सुश्री अर्चना डावर एवं सुश्री अंकिता पाठक, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूह का अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

खेड़ी नवापाड़ा में जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जल संरक्षण का दिया संदेश

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप "हर घर जल" घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत खेड़ी नवापाड़ा में शनिवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता परमार ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर श्री विजयकांत पांडे तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड मेघनगर के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जल संरक्षण से संबंधित प्रेरक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर रक्षा सूत्र (धागा) बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई तथा ग्राम को "हर घर जल" प्रमाणित ग्राम घोषित किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान ने जल अर्पण दिवस के उद्देश्य एवं जल संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजयकांत पांडे ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन, संधारण एवं दीर्घकालीन रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री अंतर सिंह मंडलोई, ब्लॉक समन्वयक श्री काशीराम बघेल, सुश्री अर्चना डावर, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, तड़वी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया, जबकि अंत में श्री राजेश डाबी (पीएमयू/आईएसए समन्वयक) ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

खेड़ी नवापाड़ा में जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जल संरक्षण का दिया संदेश जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप "हर घर जल" घोषित ग्रामों में आयोजित किए जा रहे जल अर्पण दिवस के अंतर्गत विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत खेड़ी नवापाड़ा में शनिवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता परमार ने की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर श्री विजयकांत पांडे तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड मेघनगर के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जल संरक्षण से संबंधित प्रेरक गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात जल स्रोतों की सुरक्षा एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। नल पंप हाउस पर रक्षा सूत्र (धागा) बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई तथा ग्राम को "हर घर जल" प्रमाणित ग्राम घोषित किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों को बधाई दी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवंधित प्रधान ने जल अर्पण दिवस के उद्देश्य एवं जल संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजयकांत पांडे ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सोलंकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत योजनाओं के संचालन, संधारण एवं दीर्घकालीन रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री अंतर सिंह मंडलोई, ब्लॉक समन्वयक श्री काशीराम बघेल, सुश्री अर्चना डावर, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, तड़वी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया ने किया, जबकि अंत में श्री राजेश डाबी (पीएमयू/आईएसए समन्वयक) ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

राजस्व विशेष जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त, 78 का मौके पर निराकरण

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाली राजस्व विशेष जनसुनवाई के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।

राजस्व विशेष जनसुनवाई में जिलेभर से कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 125 प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।प्राप्त आवेदनों में अन्य शिकायतों के 150, अभिलेख दुरुस्ती के 5, कब्जे के 15, नामांतरण के 23, बंटवारे के 8 तथा सीमांकन के 2 आवेदन शामिल रहे।

तहसीलवार प्राप्त आवेदनों में झाबुआ में 74, रामा में 71, थांदला में 28, पेटलावद में 18, मेघनगर में 8 तथा राणापुर में 4 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

राजस्व विशेष जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त, 78 का मौके पर निराकरण कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाली राजस्व विशेष जनसुनवाई के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विशेष जनसुनवाई में जिलेभर से कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 125 प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।प्राप्त आवेदनों में अन्य शिकायतों के 150, अभिलेख दुरुस्ती के 5, कब्जे के 15, नामांतरण के 23, बंटवारे के 8 तथा सीमांकन के 2 आवेदन शामिल रहे। तहसीलवार प्राप्त आवेदनों में झाबुआ में 74, रामा में 71, थांदला में 28, पेटलावद में 18, मेघनगर में 8 तथा राणापुर में 4 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

खनिज विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते दो डम्पर जप्त कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि अधिकारी श्री जुवानसिंह भिड़े एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा सोमवार को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो डम्पर जप्त किए गए। कार्रवाई के दौरान ग्राम तलावली से डम्पर क्रमांक MP45ZL0627 तथा ग्राम चुई, तहसील राणापुर से बिना नम्बर का एक डम्पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जप्त कर कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), झाबुआ परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। जप्त दोनों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने की कार्रवाई कर प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP - Jhabua News