
#बालाघाट
जिले में 28, जुलाई तक 508 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड
किरनापुर तहसील में सबसे अधिक 660 मिलीमीटर और खैरलांजी तहसील में सबसे कम 309 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड
चालू वर्षा सत्र में बालाघाट जिले में 01 जून से 28 जुलाई 2026 तक कुल 508 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष 2025 में इसी अवधि में 804 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिलीमीटर है और इसमें से 720 मिलीमीटर वर्षा 01 जून से 28 जुलाई 2026 की अवधि में हो जाना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को प्रात: 08 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 40 मिमी, वारासिवनी में 18 मिमी, बैहर में 33 मिमी, लांजी में 40 मिमी, कटंगी में 01 मिमी, किरनापुर में 28 मिमी, खैरलांजी में 25 मिमी, लालबर्रा में 10 मिमी, बिरसा में 83 मिमी, परसवाड़ा में 16 मिमी एवं तिरोड़ी तहसील में 07 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में बीते 24 घंटे में 28 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
इस प्रकार चालू वर्ष में 01 जून से 28 जुलाई 2026 तक सबसे अधिक 660 मिलीमीटर वर्षा किरनापुर तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 309 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बालाघाट तहसील में 644 मिलीमीटर, वारासिवनी में 614 मिलीमीटर, बैहर में 573 मिलीमीटर, लांजी में 515 मिलीमीटर, कटंगी में 410 मिलीमीटर, लालबर्रा में 519 मिलीमीटर, बिरसा में 392 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 450 मिलीमीटर एवं तिरोड़ी में 505 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान बालाघाट तहसील में 1036 मिलीमीटर, वारासिवनी में 1195 मिलीमीटर, बैहर में 921 मिलीमीटर, लांजी में 491 मिलीमीटर, कटंगी में 813 मिलीमीटर, किरनापुर में 756 मिलीमीटर, खैरलांजी में 350 मिलीमीटर, लालबर्रा में 971 मिलीमीटर, बिरसा में 571 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 960 मिलीमीटर तथा तिरोड़ी में 771 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
आम जन से अपील की गई है कि वर्षा के दिनों में नदी नालों में बाढ़ होने और पुल पुलियों पर पानी बह रहा हो तो, उसे पार न करें। थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती है अतः पुल पुलियों पर पानी बह रहा हो तो सतर्कता और सावधानी बरतें, पानी उतरने का इंतजार करें और सुरक्षित होने पर ही पुल पुलियों को पार करें। किसी भी आपात स्थिति से सहायता के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07632-240102 पर सम्पर्क करें।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt