
#बालाघाट
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, बालाघाट व वारासिवनी में खुले विशेष राखी बुकिंग काउंटर, विदेश भेजने की भी सुविधा
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहनों तक राखियां समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग द्वारा बालाघाट प्रधान डाकघर एवं वारासिवनी मुख्य डाकघर में 3 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक (रविवार एवं अन्य अवकाश को छोड़कर) प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष राखी डाक एवं पार्सल बुकिंग काउंटर संचालित किए जाएंगे।
इन विशेष काउंटरों के माध्यम से नागरिक स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा द्वारा राखी के साथ उपहार सामग्री भी आसानी से भेज सकेंगे। इसके अलावा विदेशों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे ट्रैकिंग सुविधा के साथ कई देशों में सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से राखी भेजी जा सकेगी। डाक विभाग ने सावन माह के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल वितरण की व्यवस्था भी की है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे विशेष राखी बुकिंग काउंटरों की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी राखियां समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंचाएं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#IndiaPostOffice #IndiaPost #RakshaBandhan