
#बालाघाट
जिले में 03, अगस्त तक 626 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड
वारासिवनी तहसील में सबसे अधिक 825 मिलीमीटर और खैरलांजी तहसील में सबसे कम 392 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड
बीते 24 घंटे में जिले में 01 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड
चालू वर्षा सत्र में बालाघाट जिले में 01 जून से 03 अगस्त 2026 तक कुल 626 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष 2025 में इसी अवधि में 833 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिलीमीटर है और इसमें से 817 मिलीमीटर वर्षा 01 जून से 01 अगस्त 2026 की अवधि में हो जाना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अगस्त को प्रात: 08 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 00 मिमी, वारासिवनी में 00 मिमी, बैहर में 00 मिमी, लांजी में 01 मिमी, कटंगी में 05 मिमी, किरनापुर में 00 मिमी, खैरलांजी में 00 मिमी, लालबर्रा में 04 मिमी, बिरसा में 00 मिमी, परसवाड़ा में 00 मिमी एवं तिरोड़ी तहसील में 00 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार जिले में बीते 24 घंटे में 01 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
इस प्रकार चालू वर्ष में 01 जून से 03 अगस्त 2026 तक सबसे अधिक 825 मिलीमीटर वर्षा वारासिवनी तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 392 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में बालाघाट तहसील में 818 मिलीमीटर, बैहर में 672 मिलीमीटर, लांजी में 600 मिलीमीटर, कटंगी में 545 मिलीमीटर, किरनापुर में 733 मिलीमीटर, लालबर्रा में 638 मिलीमीटर, बिरसा में 483 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 544 मिलीमीटर एवं तिरोड़ी में 632 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान बालाघाट तहसील में 1080 मिलीमीटर, वारासिवनी में 1205 मिलीमीटर, बैहर में 983 मिलीमीटर, लांजी में 544 मिलीमीटर, कटंगी में 813 मिलीमीटर, किरनापुर में 804 मिलीमीटर, खैरलांजी में 356 मिलीमीटर, लालबर्रा में 996 मिलीमीटर, बिरसा में 590 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 1003 मिलीमीटर तथा तिरोड़ी में 781 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt