
कल देर रात्रि थाना किशनपुर में एक घटना कारित हुई थी, जिसमें एक पक्ष जो चंदन यादव पक्ष है... चंदन यादव शाम को जब अपनी गाड़ी से वहां से जा रहा था और पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी में हूटर पाया। हूटर पाने के उपरांत उस गाड़ी को सीज किया गया। उसके द्वारा फिर अपनी दूसरी गाड़ी खागा थाना क्षेत्र से बुलाई गई। इसी दौरान उसके दिमाग में यह भ्रम पैदा हुआ कि जो गाड़ी सीज की गई है, वह वहीं के जो स्थानीय एक रवि तिवारी हैं, उनके कहने पर गाड़ी सीज करी गई थी। इसी बात को लेकर देर रात्रि दोनों ही पक्षों में वाद-विवाद हुआ। रवि तिवारी के भाई जो आशीष तिवारी हैं, उनकी एक सरिए की दुकान है वहां पर। आशीष तिवारी के साथ वहां पर दोनों पक्षों में गहमागहमी के बाद मारपीट हुई। आशीष तिवारी के द्वारा यह उसमें आरोप लगाए गए थे कि उनकी दुकान में जो चंदन यादव पक्ष है, वह चढ़कर आया। चढ़कर आने के बाद उन्होंने उनकी दुकान में लूटपाट करी और फिर वहां से उनको गाड़ी में धकेल कर उनको आगे ले गए और उनके साथ मारपीट करी। पूरे ही प्रकरण की अभी जांच कर ली गई है। सीओ जो खागा हैं, वह वहां पर जाकर खुद ही सीसीटीवी कैमरे और जो स्थानीय लोग हैं, उनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि दोनों में मारपीट हुई थी, अभी तक लूट के कोई भी पुष्टिकारक साक्ष्य वहां पर नहीं मिले हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। मुकदमा इसमें पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ लोगों को, इसमें संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर इसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, के संबंध में #spfhr की बाइट। #uppolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 10, 2026

दिनांक 08.07.2026 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा एक अपराधी के साथ मुठभेड़ की गई है, जिसमें उस अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी है। अपराधी का नाम धर्मेंद्र है और इस पे करीब 13 मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं। अभी अपने साथी के साथ, जिसका नाम गोलू है, दोनों ही जो बुजुर्ग व्यक्ति रास्ते में चलते थे, उनको अपनी बाइक पर बिठाते थे और उनका ध्यान भटका कर उनकी जेब काट कर पैसे निकाल लिया करते थे। तो इस मोडस ऑपरेंडी से दो इन्होंने घटना कारित करी थीं—एक थाना चांदपुर में और एक थाना कल्याणपुर में, और दोनों में ही मुकदमों में ये दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। जो दूसरा इसका साथी है, वो अंधेरे का फायदा उठा के कल मौके से भाग गया है। उसको भी पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं और बहुत जल्द उसमें भी कामयाबी मिल जाएगी, के संबंध में #Spfhr की बाइट। @Uppolice @ADGZonPrayagraj @igrangealld
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

"कल देर रात्रि थाना कल्याणपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एक ऐसे शातिर जहरखुरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अपराध करने की कार्यप्रणाली (Modus Operandi) यह थी कि वह कानपुर के बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन के आसपास से यात्रियों को कैब उपलब्ध कराने के बहाने अपनी बोलेरो वाहन में बैठाता था। इसके उपरांत वह उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत अथवा अर्धचेतन अवस्था में पहुंचा देता था तथा उनके मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। घटना के अनावरण हेतु सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त एवं उसकी बोलेरो वाहन की पहचान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल उर्फ शाहनवाज, निवासी जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से लगभग 27-28 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं तथा वह संबंधित थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस एवं अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त के कब्जे से नकदी, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त से गहन पूछताछ करने के संबंध में #Spfhr की बाइट । #UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु #Spfhr के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस द्वारा कुल 113 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 17 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, के संबंध में #Spfhr की बाइट ।
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026

साइबर थाना फतेहपुर में हाल ही में समान मोडस ऑपरेंडी (अपराध के तरीके) के दो मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। इन मामलों में कौशाम्बी और गाजियाबाद के आस-पास से बस में बैठने वाले यात्रियों को निशाना बनाया जाता था। जब यात्री फतेहपुर उतरते थे, तब उन्हें जानकारी होती थी कि उनका मोबाइल और पर्स चोरी हो चुका है। इसके बाद अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल, यूपीआई आईडी और एटीएम के पासकोड का दुरुपयोग कर अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाल लिए जाते थे। इन मुकदमों के सफल अनावरण के लिए गठित टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से एक शातिर गैंग का पता लगाया गया, जो हरदोई जिले से ऑपरेट हो रहा था। इस गैंग में बाप-बेटे शामिल हैं। मुख्य अभियुक्त दाताराम बसों से मोबाइल व एटीएम चोरी करता था और उसका बेटा हर्षित एटीएम व यूपीआई के माध्यम से पैसे निकालने का काम करता था। पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े अभियुक्त हर्षित को पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से नकद कैश, मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाने के लिए आईएमईआई (IMEI) नंबर रन कराए जा रहे हैं। घटना का मुख्य अभियुक्त दाताराम (जो कि हरदोई जिले का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 15-20 मुकदमे दर्ज हैं) मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उक्त के संबंध में #Spfhr की बाइट ।
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026