साइबर थाना फतेहपुर में हाल ही में समान मोडस ऑपरेंडी (अपराध के तरीके) के दो मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। इन मामलों में कौशाम्बी और गाजियाबाद के आस-पास से बस में बैठने वाले यात्रियों को निशाना बनाया जाता था। जब यात्री फतेहपुर उतरते थे, तब उन्हें जानकारी होती थी कि उनका मोबाइल और पर्स चोरी हो चुका है। इसके बाद अभियुक्तों द्वारा चोरी किए गए मोबाइल, यूपीआई आईडी और एटीएम के पासकोड का दुरुपयोग कर अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाल लिए जाते थे। इन मुकदमों के सफल अनावरण के लिए गठित टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से एक शातिर गैंग का पता लगाया गया, जो हरदोई जिले से ऑपरेट हो रहा था। इस गैंग में बाप-बेटे शामिल हैं। मुख्य अभियुक्त दाताराम बसों से मोबाइल व एटीएम चोरी करता था और उसका बेटा हर्षित एटीएम व यूपीआई के माध्यम से पैसे निकालने का काम करता था। पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े अभियुक्त हर्षित को पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से नकद कैश, मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाने के लिए आईएमईआई (IMEI) नंबर रन कराए जा रहे हैं। घटना का मुख्य अभियुक्त दाताराम (जो कि हरदोई जिले का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 15-20 मुकदमे दर्ज हैं) मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उक्त के संबंध में #Spfhr की बाइट ।
45 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026