"कल देर रात्रि थाना कल्याणपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एक ऐसे शातिर जहरखुरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अपराध करने की कार्यप्रणाली (Modus Operandi) यह थी कि वह कानपुर के बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन के आसपास से यात्रियों को कैब उपलब्ध कराने के बहाने अपनी बोलेरो वाहन में बैठाता था। इसके उपरांत वह उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत अथवा अर्धचेतन अवस्था में पहुंचा देता था तथा उनके मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
घटना के अनावरण हेतु सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त एवं उसकी बोलेरो वाहन की पहचान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल उर्फ शाहनवाज, निवासी जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से लगभग 27-28 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं तथा वह संबंधित थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस एवं अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियुक्त के कब्जे से नकदी, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त से गहन पूछताछ करने के संबंध में #Spfhr की बाइट ।
#UPPolice
37 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026