"आज प्रातः लगभग 07:30 बजे थाना हथगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमिलिहा पाल जाने वाले नहर मार्ग पर कुछ मृत गोवंश पड़े हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना हथगांव एवं थाना हुसैनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घटनास्थल थाना हथगांव क्षेत्रांतर्गत स्थित है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मृत गोवंशों का नियमानुसार निस्तारण (दफन) कराया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी छिवलहा की तहरीर के आधार पर थाना हथगांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु मेरे द्वारा पाँच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश में लगी हुई हैं। मेरा विश्वास है कि इस घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध विधि के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" के संबंध में #Spfhr की बाइट।
@Uppolice @ADGZonPrayagraj @igrangealld
2 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026