दिनांक 08.07.2026 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा एक अपराधी के साथ मुठभेड़ की गई है, जिसमें उस अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी है। अपराधी का नाम धर्मेंद्र है और इस पे करीब 13 मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं। अभी अपने साथी के साथ, जिसका नाम गोलू है, दोनों ही जो बुजुर्ग व्यक्ति रास्ते में चलते थे, उनको अपनी बाइक पर बिठाते थे और उनका ध्यान भटका कर उनकी जेब काट कर पैसे निकाल लिया करते थे। तो इस मोडस ऑपरेंडी से दो इन्होंने घटना कारित करी थीं—एक थाना चांदपुर में और एक थाना कल्याणपुर में, और दोनों में ही मुकदमों में ये दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। जो दूसरा इसका साथी है, वो अंधेरे का फायदा उठा के कल मौके से भाग गया है। उसको भी पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं और बहुत जल्द उसमें भी कामयाबी मिल जाएगी, के संबंध में #Spfhr की बाइट।
@Uppolice
@ADGZonPrayagraj
@igrangealld