#Baghpatpolice
अवगत कराना है कि ग्राम बसौद, थाना सिंघावली अहीर निवासी रिमझिम शर्मा के दिनांक 16.06.2026 को गुमशुदा होने के संबंध में परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात दिनांक 20.06.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे में आवश्यक तरमीम कर अपहृता की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 07.07.2026 को रिमझिम शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद युवती बालिग है। नियमानुसार युवती को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर बागपत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
32 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026