#baghpatpolice
अवगत कराना है कि आज दिनांक 04.07.2026 को थाना बड़ौत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढिकाना स्थित एक ईख के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी बड़ौत मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
मृतक की पहचान सचिन उर्फ कल्लू पुत्र राज सिंह, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम लुहारी, थाना बड़ौत, जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी बागपत भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.07.2026 को मृतक की पत्नी द्वारा थाना बड़ौत पर सचिन उर्फ कल्लू की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच थाना बड़ौत पुलिस द्वारा की जा रही थी।
वर्तमान जांच में शव पर एसिड डाले जाने अथवा हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
प्रकरण में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
75 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026