राजद सांसद मीसा भारती ने बिहटा में गोवर्धन पूजा महोत्सव-सह-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन में हुई शामिल
सोमवार को बिहटा प्रखंड के श्रीरामपुर सूर्य मंदिर परिसर में श्री कृष्ण सेवा न्याय परिषद के तरफ से गोवर्धन पूजा सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजद सांसद मीसा भारती, सांसद पप्पू यादव, बिहार सरकार के मंत्री मंत्री रामकृपाल यादव, राजद विधायक भाई वीरेंद्र, बिहटा नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी के अलावा कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित भी किया गया। इधर कार्यक्रम के मौके पर राजद सांसद मीसा भारती ने गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पूरे देश में हिंदू धर्म में सबसे बड़ी आबादी हमारे यादव कुल का है और ऐसे में आज गोवर्धन पूजा है और इस मौके पर हम लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं उन्होंने इंद्रदेव के घमंड तोड़ने का काम किया था। जब उन्हानें ने कानि उगली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था और हमारे समाज के लोगों को बचाने का काम किया था। इसलिए आज हमें प्रतिज्ञा लेना होगा कि अपने समाज के लोगों को पढ़ाने का काम करेंगे ताकि पढ़ के एक अच्छा इंसान बने न कि अपने समाज में ही एक दूसरे को लेकर विवाद और मारपीट हो। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना दी एवं उन्होंने कहा कि युवा पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बने यादव कुल का नाम करें। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बिहार में एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि यादव कुल को टारगेट किया जा रहा है। सरकार निकम्मी हो चुकी है। बिहार में पूरी तरह से विधि व्यवस्था चौपट है। गरीबों को देखने सुनने वाला कोई नहीं है। हम आवाज विधानसभा से लेकर संसद तक उठते हैं। तब जाकर कार्रवाई होती है। इस कार्यक्रम में मुखिया, पैक्स अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Rajauli, Nawada | Nov 10, 2026