मंझनपुर: ईद और नवरात्रि के मद्देनजर पश्चिम शरीरा पुलिस ने मंदिरों में तैनात की फोर्स
कौशाम्बी। ईद और नवरात्रि के मद्देनजर पश्चिम शरीरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने अपनी टीम के साथ रविवार को समय 11 बजे मां झारखंडी मंदिर का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मंदिर परिसर के अंदर महिला उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।