मंझनपुर: नवरात्रि की पावन बेला पर साध्वी मुस्कान सखी ने कौशाम्बी जिले की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
कौशाम्बी नवरात्रि के प्रथम दिन जिले की प्रसिद्ध किन्नर समाज की मुखिया श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी मुस्कान सखी ने माता रानी की स्थापना कर विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कौशाम्बी जिले की जनता के सुख-समृद्धि, कारोबार में तरक्की और युवाओं के रोजगार के लिए आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा वह हमेशा सबके लिए प्राथना करती रहेंगी।