मंझनपुर: मंझनपुर परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा रिश्ता फिर जुड़ा, चार जोड़ों में हुई सुलह
कौशपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा शनिवार को समय 3 बजे काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान छह मामलों की काउंसलिंग हुई, जिसमें चार जोड़ों ने आपसी सहमति से सुलह कर अपने रिश्ते को नया मौका देने का निर्णय लिया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, जिम्मेदारियों और परिवारिक मूल्यों का महत्व समझाया गया