मंझनपुर: कौशांबी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में बहती हुई एक अज्ञात लाश का वीडियो वायरल, पुलिस को जांच के दिए गए निर्देश
कौशांबी थाना क्षेत्र की यमुना नदी में शनिवार दोपहर एक अज्ञात लाश देखी गई है।बहती हुई इस लाश की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।पुलिस के एक्स हैंडल पर ट्वीट करने पर कौशांबी पुलिस द्वारा बताया गया है कि अज्ञात बहती हुई लाश से संबंधित थाना अध्यक्ष कौशांबी को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।