पुपरी: चोरौत-चंद्रसेना पथ पर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और बस में टक्कर, 3 महिलाओं सहित 5 लोग घायल
चोरौत - चंद्रसेना पथ पर पेट्राल पंप के निकट रविवार को 6 बजे शाम में ई रिक्शा में बस द्वारा टक्कर मार दिया गया। जिसमें ई रिक्शा सवार गुरुशरण मंडल, उसकी पत्नी रानी देवी, पुत्री मेघा कुमार, अन्नू कुमारी तथा चालक लड्डू साह जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरौत लाया गया। चिकित्सक ने चालक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।