नवरात्रि से पहले देवास सजा, मुख्य मार्गों पर आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी पताकाएं
देवास। शारदीय नवरात्रि के 11 अक्टूबर से शुभारंभ को लेकर देवास में नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है। मुख्य मार्गों, डिवाइडरों और प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ मल्टी कलर पताकाएं लगाई जा रही हैं।
बुधवार शाम महापौर गीता अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सजावट कार्यों का निरीक्षण किया। नवरात्रि के दौरान माता टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और सजावट को बेहतर किया जा रहा है।
Dewas Nagar, Dewas | Oct 8, 2026