🚨 भोपाल में धरना-प्रदर्शन और जुलूसों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश!
अब भोपाल में धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, आमसभा और पुतला दहन जैसे आयोजनों के लिए पुलिस की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले भाषण, आपत्तिजनक प्रकाशन, हथियार और विस्फोटक सामग्री पर प्रतिबंध। मशाल जुलूस भी नहीं निकाले जा सकेंगे।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
सवाल यह है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का यह सख्त कदम कितना कारगर साबित होगा?
#Bhopal #MPNews #PoliceOrder #MadhyaPradesh #TimesMP