कटोरिया: कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में कोरम पूरा न होने पर पंचायत समिति की बैठक स्थगित
Katoria, Banka | Mar 7, 2026 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार दोपहर करीब एक बजे पंचायत समिति की बैठक बुलाया गया था। इस दौरान कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित हो गयी। बताया गया कि 38 सदस्यों में से मात्र 19 सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए थे।