मंझनपुर: मंझनपुर मे कवि ने किया प्रेस कांफ्रेंस बोले महिला संबंधी अपराधो के लिए हो कड़े कानून, कवि ने कोलकाता की घटना पर जताया खेद
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी की घटना का विरोध साहित्य जगत में भी तेज हो गया है। शनिवार को टीवी कलाकार एवं कवि शाहरुख सिद्दीकी ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए और कड़े कानून बनाने की बात कही।