मंझनपुर: एसपी से शिकायत करने मंझनपुर पहुंचे शख्स ने बताया कि पत्नी को जाल मे फंसाकर साइबर ठगों ने ऐंठे लाखों रुपए, कर लिया किडनैप
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर पहुंचे पिंडरा के रहने वाले जाहिद अली ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साइबर ठगों द्वारा उनकी पत्नी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए लिया गया।पत्नी का फोन छीनने पर पत्नी चली गई तो गुमशुदगी की दर्ज कराई गई। जाहिद ने बताया कि साइबर ठगों का फोन आया था कि तुम्हारी पत्नी हमारे पास है।पत्नी के एवज 3 लख रुपए की मांग की जा रही है।