मंझनपुर: मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवा मे अत्याधुनिक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का किया उद्घाटन
कौशांबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवा मे स्थापित जनपद की सर्वप्रथम अत्याधुनिक लैब ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया है।सीएमओ ने कहा कि जनपद के सभी विकासखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जानी है जिसमे सभी को हर प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।