मंझनपुर: कौशाम्बी में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, छात्रा से जुड़े दस्तावेज नहीं दे सका झंडापुर बम्हरौली स्थित स्कूल
झंडापुर बम्हरौली गांव स्थित एमबीओ कॉन्वेंट एंड कॉलेज के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड ने गंभीर कार्रवाई की है। स्कूल ने किशोर न्याय बोर्ड द्वारा मांगी गई जानकारी देने से इंकार कर दिया और सीडब्ल्यूसी को गुमराह करने का प्रयास किया। मामले की जांच और बढ़ते दबाव के बाद स्कूल ने आधी अधूरी जानकारी प्रदान की। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड ने बीएसए को पत्र भेजा है।