मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की किया समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा आज सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर अंकित एक करोड़ से अधिक की लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित किया जाय।