लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर केआरके हाई स्कूल मैदान में सजेगा विकास मेला, तैयारियां अंतिम चरण में।
लखीसराय। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में भव्य विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर गुरुवार की पूर्वाह्न 10:45 पर मैदान परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी रही।