खानपुर: पंचायत भवन से सरकारी सामान चुराने का मुखिया पुत्र पर लगा आरोप,पंचायत सचिव ने प्राथमिकी दर्ज करने को थाने में दिया आवेदन
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत में पंचायत भवन से सरकारी सामान हटाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत सचिव गौरव कुमार ने खानपुर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पंचायत सचिव द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को वायरल वीडियो एवं