बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के भोलापुर मजरा की रहने वाली महिला ने जेठ और देवर पर लगाया धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम करने का आरोप
भमोरा थाना क्षेत्र के भोलापुर मजरा की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसके देवर और जेठ ने फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम करा ली है ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की ।लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है ।