बरेली: गुदड़ बाग में 1 व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुदड़ बाग में मानसिक बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने छत से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल गुदड़ बाग निवासी 25 साल के विशाल सक्सेना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।