बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नकटिया पुल के पास महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पिया डीजल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नकटिया पुल के पास महिला को उसके पति, देवर और जेठ ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला को डीजल तक पिलाया। इसी दौरान यहां पेशाब करने आए व्यक्ति को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में कराया गया। यहां महिला ने पूरा घटनाक्रम बताया। महिला ने बताया कि सीबीगंज से उसकी पांच साल पहले शादी हुई।