बरेली: कलेक्ट्रेट पर शिव सैनिकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, निलंबित एसआई को बहाल करने की मांग
शिव सैनिकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर निलंबित किए गए एसआई मनोज तोमर को बहाल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित करने की भी मांग की। बता दें कि दिल्ली में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग करने के मामले में SI को निलंबित कर दिया गया था।