बरेली: रुहेलखंड अस्पताल के पास बाइक चोरी, दवा लेने आया था व्यक्ति
रुहेलखंड अस्पताल के पास 20 फरवरी को बाइक चोरी हो गई। व्यक्ति बीमार था इसलिए वह शिकायत नहीं कर पाया। गुरुवार को तहरीर दी तो पुलिस ने दोपहर को मुकदमा दर्ज किया। सुभाषनगर के शांति विहार निवासी विनोद कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका बेटा मनोज कुमार सक्सेना नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके नाम पर एक बाइक थी। बेटा नोएडा में रहता है, जबकि बाइक उनके पास थी। व