बिछिया: मेढ़ाताल स्कूल में शिक्षक दिवस पर रसोइया को दी गई भावभीनी विदाई
बिछिया के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मेढ़ाताल में शनिवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम करीब 5:30 बजे तक चला l विद्यालय की प्राचार्य अल्पना झारिया ने 5 सितंबर शनिवार रात करीब 8 बजे पब्लिक ऐप की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक दिवस और सेवानिवृत्ति समारोह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है l