फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर भूमि विवाद निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में सात मामलों का हुआ निष्पादन
फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर अलग-अलग समय में भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन CO मनोज कुमार की उपस्थिति में किया गया। खेसर थाने पर CO एवं थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने 4 मामले की सुनवाई की। जहां दोनों पक्षों की सहमति पर निष्पादन किया। फुल्लीडुमर थाने CO एवं SI राजीव रंजन ने तीन मामले की सुनवाई कर तीनों पक्ष के आये लोगों को समझाकर निष्पादन कर दिया।