फुल्लीडूमर: पीएम आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश एवं नए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सभा भवन में किया गया।
प्रखंड सभा भवन में पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले एवं नए आवास स्वीकृत वाले लाभुकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गृह प्रवेश के तहत लाभुकों को सांकेतिक रूप से चाबी एवं नए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा, BDO एवं CO आदि मौजूद थे।