फुल्लीडूमर: रामचंद्रपुर एवं पथांय गांव में सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अंचल प्रशासन ने की कार्रवाई, दो दर्जन घरों पर चला बुलडोजर
प्रखंड के कैथा पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर एवं तेलिया पहाड़ पंचायत के पथांय गांव में सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध अंचल प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ग्रामीण सड़क अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अतिक्रमण के जद में आए दो दर्जन घरों, बरामदे एवं अवैध रूप से बनाए गए झोपड़ियां को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई सीओ मनोज कुमार एवं थाना अध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में की गई।