फुल्लीडूमर: बछौर गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने दो बदमाशों को एक दो नाली बंदूक एवं 11 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बछौर गांव में छापेमारी कर फुल्लीडुमर पुलिस ने एक दो नाली बंदूक एवं 11 जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीण युगल यादव एवं गांव के ही रोशन कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर एक टीम गठित कर खेसर थानाध्यक्ष बबलु कुमार, SI राजीव रंजन, मनीष कुमार सिंह आदि ने की। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया।