फुल्लीडूमर: प्रखंड सभा भवन में पंचायत समिति की बैठक एक घंटे के भीतर हुई संपन्न, सिर्फ कौरम खानापूर्ति की औपचारिकता की गई पूरी
प्रखंड सभा भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक उप प्रमुख बेनी शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गत बैठक की कार्यवाही की प्रति आजतक उपलब्ध नहीं कराने, खाद्य सुरक्षा कार्ड, भूमि सर्वेक्षण, पेयजल, आदि मुद्दे के साथ महज एक घंटे के भीतर बैठक संपन्न हो गई। पंचायत समिति जैसे महत्वपूर्ण बैठक महज की कौरम की खानापूर्ति एवं बैठक की औपचारिकता पूरी की गई।