फिरोज़ाबाद: मीरा चौराहा पर डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत और दूसरा हुआ गंभीर घायल
थाना उत्तर क्षेत्र इंद्रपुरी झील की पुलिया निवासी 45 वर्षीय बृजकिशोर पूत्र पूरनचंद अपने साथी रामनरेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी माढई थाना शिकोहाबाद के साथ बाइक पर मंगलवार देर रात 11 बजकर 55 मिनट करीब पर निकला था। इसी दौरान थाना दक्षिण क्षेत्र मीरा चौराहा पर डीसीएम ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल से आगरा रैफर किया गया।