फिरोज़ाबाद: चंदवार गेट के पास रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1230 पर ट्रेन से गिरा एक व्यक्ति, पैर कटा
मालदा निवासी 50 वर्षीय गुलाब हुसैन अपने बेटे के पास दिल्ली जाने को ट्रेन में सवार हुआ था वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। बुधवार सुबह करीबन सात बजे ट्रेन जैसे ही चंदवार गेट के पास रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1230 पर पहुंची उसी वक्त किसी तरह व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया। जिस कारण उसका एक पैर काफी हद तक कट गया।